2014 के अंत यानी दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ पिछले 2 सालों की तुलना में काफी तेजी के साथ हुआ है । फैक्ट्रियों में नए ऑर्डरों की बाढ़ सी आ गई है और फैक्ट्रियों ने मूल्यों में भी कम इजाफा किया है। यह बात एक बिजनस सर्वे में सामने आई है जिसका खुलासा शुक्रवार को किया गया है। अर्थव्यवस्था में आई नई मजबूती से वित्त मंत्री अरुण जेटली का यह विचार सही साबित हुआ है कि भारत की अर्थव्यवस्था की सेहत 2015/16 में बहुत तेजी के साथ सुधरेगी। वहीं महंगाई दर में कमी से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को ब्याज दरों में कटौती करने की राह खुलेगी जो इस साल में अपेक्षित थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।