रिजर्व बैंक ने वित्तीय संस्थानों की निगरानी में बेहतर तालमेल के लिए अमेरिकी बैंकिंग नियामकों के साथ सूचना साझा करने के एक समझौते हस्ताक्षर किया है। पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों ने एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर आरबीआई एवं अमेरिकी बैंकिंग नियामकों के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही थी। इसके बाद से भारत और अमेरिका ने वित्तीय संस्थानों पर नजर रखने में साझीदारी का विस्तार करने के लिए तेजी से कदम बढ़ाए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।