नकदी रहित बैंकिंग लेनदेन पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस तरह का लेनदेन कालेधन की समस्या का सबसे बेहतर समाधान हो सकता है। उन्होंने बैंकों से लोगों को सोने में भारी निवेश से हतोत्साहित करने के तरीके निकालने को कहा। मोदी ने बैंकों से सामाजिक लिहाज से भी अधिक जिम्मेदार बनने को कहा। प्रधानमंत्री ने बैंकों से कहा कि वह स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले उद्यमियों को समर्थन दें। साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के उद्यम लगाने वालों को बैंकों को समर्थन देना चाहिए। प्रधानमंत्री यहां निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को ज्यादा से ज्यादा नकदी रहित लेनदेन के लिये प्रतिस्पर्धा में आगे निकलना चाहिए क्योंकि यह कालेधन की समस्या से निपटने के लिए बेहतर समाधान हो सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।