सरकार 36 एफडीआई प्रस्तावों पर 22 जनवरी को विचार करेगी
(India) इस साल बोर्ड की यह पहली बैठक होगी। इसमें जिन प्रस्तावों पर विचार किया जाना है उनमें इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, वियाकाम 18 मीडिया, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स तथा जॉनसन एंड जॉनसन का प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा बोर्ड जेपी मोर्गन एसेट मार्केटिंग (एशिया), टचस्टोन ट्रस्ट, ब्लूस्टार इन्फोटेक, अरविंदो फार्मा, हॉस्पिरा पीटीई, साई लाइफ साइंसेज, मायलेन लैबोरेटरीज, सेंचुरियन लैबोरेटरीज आदि के एफडीआई प्रस्तावों पर भी विचार करेगा। उल्लेखनीय है कि इस समय देश में ज्यादातर क्षेत्रों में स्वत: मार्ग से ही एफडीआई की अनुमति है। हालांकि दवा व रक्षा सहित कई क्षेत्रों में एफडीआई के लिए वित्त मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत होती है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।