(India)
नोबो के राष्ट्रीय महामंत्री डा एस यू देशपाण्डे ने संवाददाताओं को बताया कि बैंककर्मियों को सम्मानजनक वेतन नहीं मिलने और आई बी ए और सरकार की हठघर्मिता के कारण दसवें वेतन समझौते में अनावश्यक विलम्ब के कारण बैंक कर्मियों में गहरा असंतोष है। इसी के चलते नोबो से संबंध बैंककर्मी आगामी 7 जनवरी को हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों को कुल देय परिलब्धियां एवं वेतन में केन्द्र सरकार कर्मचारियों की तुलना में भारी अंतर के परिणाम स्वरूप तेजी से पलायन हो रहा है और सम्मानजनक वेतनवृद्धि ही युवा बुद्धिजीवियों को बैंक सेवा के लिये आकषिर्त करेगा। देशपाण्डे ने कहा कि 7 जनवरी के बाद यदि उनकी मांगें नही मानी गई तो 21 से 24 जनवरी तक हड़ताल की जाएगी और उसके बाद 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।