सरकार ने टू जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए न्यूनतम आधार मूल्य को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दूरसंचार विभाग के 800, 900 और 1800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अनुसार, 800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम का आधार मूल्य अखिल भारतीय स्तर पर 3646 करोड़ रूपए प्रति मेगाहट्र्ज रखा गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और जम्मू कश्मीर को छोड़कर शेष भारत के लिए 900 मेगाहट्र्ज बैंड के स्पेक्ट्रम का अखिल भारतीय आधार मूल्य 3980 करोड़ रूपए प्रति मेगाहट्र्ज और 1800 मेगाहट्र्ज बैंड के स्पेक्ट्रम के लिए यह मूल्य महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश के लिए 2191 करोड़ रूपए प्रति मेगाहट्र्ज तय किया गया है। इस नीलामी से सरकार को 64 हजार करोड़ रूपए मिलने की संभावना है। सरकार ने टू जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के साथ ही थ्री जी की नीलामी करने का भी निर्णय लिया है, लेकिन इसके लिए विस्तृत ब्योरा बाद में घोषित किया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।