कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर बिजली कंपंनियों में कोयले की आपूर्ति बढ़ा दी है। जिससे हड़ताल के वक्त कंपनियों को बिजली के उत्पादन में कोई खलल न पड़े। कंपनी अधिकारी ने कहा कि कोल इंडिया बिजली संयंत्रों को अतिरिक्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति कर रही है और रेलवे इस मामले में पूरा सहयोग कर रहा है। अधिकारी के अनुसार कोल इंडिया ये सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है कि ट्रेड यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल के कारण बिजली संयंत्रों को ईंधन की कोई कमी नहीं हो।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।