केंद्र सरकार ने सभी गरीब परिवारों को सब्सिडी वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर देने की योजना नए सिरे से लागू कर दी है। इसके लिए गरीब परिवार के ग्राहकों को कोई कनेक्शन फीस नहीं देनी पड़ेगी। यह फीस सरकारी तेल कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिसपांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से दी जाएगी। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सोमवार को भुवनेश्वर में एक भव्य कार्यक्रम में इस योजना को री-लांच किया। शुरुआती चरण में इस योजना का लाभ शहरों में रहने वाली गरीब परिवारों को मिलेगा, लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय इसका प्रसार ग्रामीण इलाकों में भी करने को लेकर गंभीर है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।