जनरल मोटर्स इंडिया की कारों की कीमतें 61,000 रु. तक बढ़ीं
(India) कंपनी ने कहा है कि बढ़ती लागत की भरपाई और उत्पाद शुल्क रियायत खत्म किए जाने के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा है। कंपनी के उपाध्यक्ष पी बालेंद्रन ने एक बयान में कहा ‘भारत में निर्मित शेवर्ले वाहनों की कीमतों में जनवरी 2015 से करीब 15,000 रुपए से 61,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।’ उन्होंने कहा कि लागत बढ़ने और सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती वापस लिए जाने के मद्देनज कीमतें बढायी गयी हैं। कंपनी की सबसे छोटी कार स्पार्क 15,739 रुपए से लेकर 18,300 रुपए तक महंगी हो गयी है। दिल्ली में यह अब 3.6 लाख रुपए से 4.18 लाख रुपए के बीच मिलेगी। हैचबैक बीट की कीमत 15,739-18,300 रुपए की बढ़ोतरी होगी और अब यह 4.2 लाख रुपए से 6.28 लाख रुपए में उपलब्ध होगी। एक अन्य हैचबैक सेल की कीमत 20,458-36,387 रुपए बढ़ेगी। इसकी कीमत अब 4.66 लाख रुपए से 7.18 लाख रुपए होगी।
सीडान सेल अब 22,365-35,820 रुपए महंगी होगी। इस मॉडल की कीमत 5.49 लाख रुपए से 8.05 लाख रुपए के दायरे में होगी। क्रूज (सीडान) की कीमत 46,960-55,561 रुपए बढ़ी है। इस मॉडल की कीमत अब 14.26 लाख रुपए से 16.85 लाख रुपए होगी। एमपीवी एंजॉय अब 24,901-35,319 रुपए महंगी होकर 6.10 लाख रुपए से 8.61 लाख रुपए के दायरे में पहुंच गयी है। टवेरा (एमपीवी) की कीमत 24,799-60.982 रुपए बढ़ कर 9.25 लाख रुपए से 11.29 लाख रुपए के दायरे में है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।