बैंकों की देशव्यापी हडताल स्थगित
(India)
दसवें वेतन समझौते को लेकर युनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर 7 जनवरी को प्रस्तावित बैंकों की देशव्यापी हडताल स्थगित हो गई है। 23 प्रतिशत वेतन बढोतरी को लेकर की जा रही हडताल से पहले आईबीए और फोरम के बीच मुंबई में वार्ता हुई...आईबीए फिलहाल 12.50 फीसदी वेतन बढोतरी पर सहमत हो गया है....इधर वार्ता का दौर बुधवार को भी चलेगा ...गौरतलब है कि बैंक फोरम 23 प्रतिशत वेतन बढोतरी की मांग कर रहा था, लेकिन आईबीए 11 फीसदी से ज्यादा बढाने को तैयार नहीं था...इधर इस मांग को लेकर फोरम ने 7 जनवरी के साथ ही 21 से 24 जनवरी तक बैंकों की हडताल का आह्वान किया था...इससे पहले जयपुर स्थित एसबीआई मुख्यालय पर बैंककर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया ....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।