केंद्र, राज्यों को राष्ट्रीय हित पर इकट्ठे खड़े होने की जरूरत: वित्त मंत्री
(India) वित्त मंत्री ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद केंद्र और राज्यों को राष्ट्रीय हितों के लिए इकट्ठे खड़े होने की जरूरत है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित पश्चिम बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन में जेटली ने यह भी कहा कि भारत तभी वृद्धि दर्ज करेगा जब सभी राज्य सामूहिक तौर पर वृद्धि दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि कोयला खान नीलामी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसी केंद्र सरकार की पहलों से पश्चिम बंगाल को फायदा ही होगा। जेटली ने जाहिरा तौर पर भाजपा और तृणमूल के बीच राजनीतिक मतभेद की ओर संकेत करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद के बावजूद कुछ ऐसे राष्ट्रीय हित के मामले हैं जिन पर एक जुट खड़े होने की जरूरत होती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।