देशभर में कोयला श्रमिकों की दो दिन से चल रही हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई । सरकार ने श्रमिक संगठनों को आश्वासन दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड का निजीकरण नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों के हितों का संरक्षण किया जाएगा। हड़ताल के दूसरे दिन 300 करोड़ रुपये के उत्पादन के नुकसान का अनुमान है। हड़ताल से 75 फीसदी से ज्यादा उत्पादन ठप रहा. ताप बिजली घरों में कोयला खत्म होने की स्थिति में बिजली संकट पैदा होने की आशंका भी बढ़ गई थी। कोल इंडिया के कर्मचारियों सहित देशभर में करीब पांच लाख कामगार मंगलवार से कोयला खानों में कामकाज से दूरी बनाए हुए थे। इस हड़ताल में सत्तारूढ़ बीजेपी से जुड़े भारतीय मजदूर संघ समेत पांच बड़े श्रमिक संगठनों शामिल थे. यह चार दशकों में सबसे बड़ी औद्योगिक हड़ताल बताई जाती है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।