सोना दो माह के उच्चतम स्तर पर
(India)

ग्लोबल बाजार में मजबूती के बीच आभूषण निर्माताओं ने सोने में खरीदारी बनाए रखी। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में पीली धातु में बुधवार को लगातार चैथे सत्र में तेजी आई। इस दिन यह धातु 70 रुपये और सुधरकर दो माह के ऊंचे स्तर 27 हजार 570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। चार सत्रों में सोना 545 रुपये चढ़ चुका है। औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं के खरीदारी समर्थन से चांदी 250 रुपये चमककर 37 हजार 550 रुपये प्रति किलो हो गई। तीन सत्रों में यह सफेद धातु 1315 रुपये उछल चुकी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।