भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर दिसंबर में चीन से अच्छी रही। हालांकि इस महीने इमर्जिंग मार्केट्स की वृद्धि दर कुल मिलाकर फीकी ही रही। यह बात एचएसबीसी की एक रिपोर्ट में कही गई है। कंपनियों के परचेज मैनेजरों के सर्वे पर आधारित पीएमआई इंडेक्स में उभरते बाजारों से संबंधी एचएसबीसी सूचकांक (ईएमआई) दिसंबर में बढ़कर तीन माह के उच्चतम स्तर 51.7 पर पहुंच गया। यह नवंबर में छह महीने के न्यूनतम स्तर 51.2 पर था लेकिन अभी भी यह सिर्फ धीमी वृद्धि का ही संकेत है। पिछले पूरे साल में सूचकांक औसतन 51.4 पर रहा जो 2005 में शुरू हुए इस सर्वेक्षण में दर्ज अब तक का न्यूनतम आंकड़ा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।