(India)
श्रम मंत्रालय की इकाई श्रम ब्यूरो द्वारा जारी ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष में अखिल भारतीय स्तर पर बेरोजगार की दर बढ़कर 4.9 प्रतिशत पर पहुंच गई जो 2012.13 में 4.7 प्रतिशत थी। वहीं दूसरी ओर, शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर 2013.14 में घटकर 5.5 प्रतिशत पर आ गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 5.7 प्रतिशत थी। इस बीच, मनरेगा से ग्रामीण इलाकों में 93 प्रतिशत परिवार लाभान्वित हुए। पुरुषों में बेरोजगारी की दर 2013-14 में बढ़कर 4.1 प्रतिशत पहुंच गई जो 2012-13 में 4 प्रतिशत थी। वहीं महिलाओं में बेरोजगारी की दर बढ़कर 7.7 प्रतिशत पहुंच गई जो 2012-13 में 7.2 प्रतिशत थी। हालांकि, शहरी इलाकों में महिलाओं के बीच बेरोजगारी की दर घटकर 12.4 प्रतिशत पर आ गई जो 2012-13 में 12.8 प्रतिशत थी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।