(India)
उसका इरादा अपनी उत्पादन क्षमता 2.3 करोड़ टन से बढ़ाकर पांच करोड़ टन करने की है। सेल के चेयरमैन सी एस वर्मा ने कहा, ‘हमने 2030-31 तक 1,50,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है और हमारा इरादा अपनी उत्पादन क्षमता को पांच करोड़ टन तक पहुंचाना है, जो अभी 2.3-2.4 करोड़ टन के बीच है।’ उन्होंने कहा कि इस योजना को जल्दी ही कंपनी के निदेशक मंडल की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कंपनी ने संकेत दिया है कि यह निवेश मौजूदा कारखानों की क्षमता बढ़ाने के अलावा नयी क्षमता खड़ी करने के लिए भी किया जा सकता है। वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सेल की इस्पात विनिर्माण क्षमता को 50 लाख टन से बढ़ाकर एक करोड़ टन करने की योजना है। इसके अलावा कंपनी दुर्गापुर में लौह अयस्क बड़ी बनाने का कारखाना लगाने वाली है। इसे जापान की कोबे स्टील के साथ बराबर की साझेदारी से स्थापित किया जाना है और यह देश में इस तरह का पहला कारखाना होगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।