वैश्विक संकेतों से सोने में चार दिनों की तेजी थमी, 220 रुपए सस्ता
(India) औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 250 रूपये की गिरावट के साथ 37,300 रूपये प्रति किग्रा रह गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर होने तथा अमेरिकी रोजगार की रिपोर्ट आने से पहले शेयरों और तेल कीमतों में तेजी लौटने के कारण विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: यहां सोना चांदी की कीमतों में गिरावट आई। घरेलू मोर्चे पर कीमतों का रुख निर्धारित करने वाले बाजार, सिंगापुर में सोने का भाव 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,204.97 डॉलर प्रति औंस रह गये तथा चांदी के भाव 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.47 डॉलर प्रति औंस रह गये। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 220-220 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,350 रूपये और 27,150 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। विगत चार सत्रों में इसमें 545 रूपये की तेजी आई थी

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।