(India)
सोसायटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले महीने मोटरसायकिल की बिक्री 3.52 प्रतिशत घटकर 7,79,908 इकाई रही जो पिछले साल के इसी माह में 8,08,389 इकाई थी। दिसंबर में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 4.52 प्रतिशत बढ़कर 12,12,996 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री दिसंबर 2014 में 9.01 प्रतिशत बढ़कर 51,000 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में विभिन्न खंडों में वाहनों की बिक्री 5.68 प्रतिशत बढ़कर 15,12,881 इकाई रही जो दिसंबर 2013 में 14,31,543 इकाई थी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।