इंफोसिस ने आईफोन 6 देने के बाद सभी कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनस
(India) कंपनी के सीओओ यूबी प्रवीण राव ने कहा, "हमने सभी कर्मचारियों को तीसरी तिमाही के लिए 100 फीसदी वेरिएबल बोनस की घोषणा की है।" विशाल सिक्का ने सीईओ बनने के बाद से ही कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया था, ताकि वे नए आइडिया लाएं और कंपनी आगे बढ़ सके। बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को आईफोन 6 के साथ सिक्का की तरफ से पत्र भी दिए गए हैं। यह कर्मचारियों के लिए पूरी तरह सरप्राइज ही रहा।
कंपनी सीआरआर की मदद से अपने कर्मचारियों के काम का आंकलन करती है। दरअसल इंफोसिस नहीं चाहती कि उसके कर्मचारी नौकरी छोड़कर जाएं। पिछले साल जुलाई-सितंबर में 20 फीसदी कर्मचारी नौकरी छोड़कर चले गए थे। इसे रोकने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।