इंफोसिस की तीसरी तिमाही का लाभ 13 प्रतिशत बढ़ा
(India) पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 2,875 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। बेंगलुरु स्थित कंपनी की अक्तूबर-दिसंबर 2014 के दौरान एकीकृत आय 5.9 प्रतिशत बढ़कर 13,796 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 13,026 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक विशाल सिक्का ने कहा कि हम तीसरी तिमाही के परिणामों से बहुत उत्साहित हैं। हमारी ‘नवीनीकृत एवं नई’ रणनीति को ग्राहकों की ओर से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है और हम अपनी इसी रणनीति को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कंपनी ने कर्मचारियों एवं ग्राहकों के बीच समन्वय बढ़ाने के प्रयास तेज किये हैं। कंपनी के परिणामों से बंबई शेयर बाजार में आज दोपहर तक कंपनी का शेयर 5.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,079.45 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गये।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।