सोने-चांदी की तेजी थमी
(India)
सोने में लगातार चार सत्रों से जारी तेजी गुरुवार को थम गई। विदेश में कमजोरी के बीच मौजूदा ऊंचे स्तर पर निवेशकों ने सोने में लिवाली से हाथ खींचकर रखे। इससे स्थानीय सराफा बाजार में यह पीली धातु 220 रुपये टूटकर 27 हजार 350 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। इसी प्रकार औद्योगिक यूनिटों व सिक्का निर्माताओं का खरीदारी समर्थन न पाकर चांदी भी 250 रुपये लुढ़क गई। यह सफेद धातु 37 हजार 300 रुपये प्रति किलो हो गई। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.5 फीसद टूटकर 1,204.97 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी 0.4 फीसद लुढ़ककर 16.47 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।