उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने वाराणसी और आगरा में आने वाली उड़ानों के एयर ट्रैफिक फ्यूल (ए.टी.एफ.) पर पड़ने वाले वैट को 21 फीसदी से घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है। महानिदेशक (पर्यटन) अमृत अभिजात ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दो सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों वाराणसी और आगरा में आने वाली उड़ानों की संख्या में इससे बढ़ोतरी होगी। अभिजात ने बताया कि इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि आगरा और वाराणसी एयरपोर्ट पर आने जाने वाली उड़ानें यदि इन एयरपोर्ट पर एटीएफ भरवाती हैं तो उन्हें 21 के स्थान पर मात्र चार प्रतिशत ही वैट का भुगतान करना होगा। महानिदेशक ने बताया कि आगरा के एयरपोर्ट पर वर्तमान में बहुत कम विमान आ जा रहे हैं जबकि वाराणसी एयरपोर्ट पर रोजाना औसतन सात-आठ उड़ानें आती-जाती हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।