(India)
सप्ताह के दौरान 30 प्रमुख शेयरों वाले सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में ओएनजीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल को छोड़कर बाम की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 11,819.33 करेड़ रुपए घटकर 1,89,130.31 करोड़ रुपए रह गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 11,487.94 करोड़ रुपए घटा जबकि एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 9,182.85 करोड़ रुपए कम हुआ। इनके अलावा आईटीसी का मूल्यांकन 9,154.77 करोड़ रुपए घटा। इसी तरह आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 7,828.86 करोड़ रुपए और सीआईएल का मूल्यांकन 3,316.09 करोड़ रुपए घटा। इनके उलट एचयूएल का मूल्यांकन 23,212.03 करोड़ रुपए, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,908.06 करोड़ रुपए, ओएनजीसी का बाजार मूल्यांकन 1,539.99 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का मूल्यांकन 1,377.92 करोड़ रुपए बढ़ा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।