टाटा मोटर्स की जेएलआर ब्रिटेन में 1,300 कर्मचारियों की करेगी नियुक्ति
(India) गौरतलब है कि मंहगी कारें बनाने वाली यह कंपनी लोकप्रिय हो रहे एसयूवी क्षेत्र में प्रवेश कर रही है कंपनी ने ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के सॉलीहल संयंत्र में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति का फैसला डेट्रॉयट वाहन प्रदर्शनी में कल जैगुआर एफ-पेस के अनावरण के जरिए एसयूवी क्षेत्र में दमखम आजमाने पहल के साथ किया गया है, जेएलआर के मुख्य कार्यकारी राल्फ स्पेथ ने कहा, ‘‘इन घोषणाओं से हमारी ब्रिटेन और उच्च-प्रौद्योगिकी, उच्च कौशल, विनिर्माण आधारित अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जाहिर होती है.’’ स्पेथ ने कहा ‘‘जैगुआर लैंड रोवर और बेहतरीन उत्पाद लाने के लिए प्रतिबद्ध है.’’ उक्त 1,300 नए नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया खुली है और यह कंपनी की ब्रिटेन के पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के मौके बढ़ाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप होगा

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।