विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को अपने किराये में पचास फीसद तक कटौती का ऐलान किया है। नए साल के मौके पर कंपनी ने अब 1557 रुपये के टिकटों की घोषणा की है। एयर इंडिया की ओर से यह खास पेशकश 18 जनवरी तक टिकटें बुक कराने वालों के लिए है। शर्त यह है कि इस सेल का फायदा चाहने वाले यात्रियों को 16 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक यात्रा करनी होगी। इसके साथ ही यह ऑफर कुछ खास रूटों के लिए ही है। इस नए ऑफर के तहत यह बताया गया है कि दिल्ली-मुंबई फ्लाइट का किराया जो पहले 6,000-8,000 रुपये तक था, अब घटाकर 2958 रुपये कर दिया गया है। दिल्ली से बंगलुरु का किराया घटाकर 1800 रुपये व दिल्ली-इंदौर का किराया 1558 रुपये कर दिया गया है। बताते हैं कि जनवरी से अप्रैल तक का समय घरेलू उड़ानों के लिए काफी हल्का माना जाता है। इसका मतलब यह है कि इन दिनों कम लोग ही यात्रा करते हैं और इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने लगती हैं। तब जाकर यात्रियों की तादाद बढ़ने लगती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।