भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को ब्रिटिश पत्रिका सेंट्रल बैंकिंग ने साल 2015 के लिए गवर्नर ऑफ द ईयर घोषित किया है। सेंट्रल बैंकिंग की 2015 के लिए की गई ताजा घोषणा के मुताबिक, राजन को गवर्नर ऑफ द ईयर और रिजर्व बैंक ऑफ न्यूजीलैंड को सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। पत्रिका की रिपोर्ट में राजन ने इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्सेंट्रल बैंकिंग द्वारा गवर्नर ऑफ द ईयर के लिए नामित किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘यह भारतीय रिजर्व बैंक और उसके कर्मचारियों की भूमिका का सम्मान है। जो देश की अर्थव्यवस्था में स्थायित्व लाने, बैंकिंग और वित्तीय बाजार में ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धा और विकास के अवसर पैदा करने और वित्तीय समावेशीकरण का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।