कच्चा तेल (क्रूड) मंगलवार को करीब छह साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक की ओर से उत्पादन में कटौती नहीं करने के फैसले पर कायम रहने की खबरों के बाद यह गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड 1.06 डॉलर टूटकर 46.37 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बोला गया। यह नीचे में 45.23 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था, जो मार्च, 2009 से अब तक का सबसे निचला स्तर है। इसी तरह यूएस क्रूड 1.15 डॉलर लुढ़ककर 44.92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।