हवाई किराया कम करने की ‘जंग’ शुरू
(India)
एयर इंडिया के विशेष रियायत ऑफर के बाद अब निजी एयरलाइंस जेट एयरवेज व इंडिगो ने भी ऐसी ही स्कीमें लांच कर दी हैं। संयोग से घरेलू ऑपरेटरों के बीच किरायों की जंग ऐसे समय शुरू हुई है, जब सरकार न्यूनतम व अधिकतम किरायों की सीमा तय करने पर विचार कर रही है। मंगलवार को इंडिगो ने 90 दिवसीय अग्रिम खरीद स्कीम पेश की। इसमें दिल्ली-लखनऊ सेक्टर के लिए शुरुआती किराया 1,647 रुपये रखा गया है। इसी प्रकार नरेश गोयल प्रवर्तित जेट एयरवेज ने बेहद व्यस्त दिल्ली-मुंबई सेक्टर पर एक तरफ की यात्रा के लिए किरायों को 1,832 रुपये रखा है। जेट एयरवेज का डिस्काउंट ऑफर 13-18 जनवरी के बीच बुक किए जाने वाले टिकटों के लिए उपलब्ध है। इन टिकटों पर 16 जनवरी से 15 अप्रैल के बीच यात्रा की जा सकेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।