विकास की रफ्तार के मामले में भारत अगले साल चीन की बराबरी पर आ जाएगा। इसके बाद वर्ष 2017 में भारत चीन को पछाड़ देगा। सत्ता में आई नई सरकार के आर्थिक सुधारों से उत्साहित विश्व बैंक ने यह भविष्यवाणी की है। विश्व बैंक के प्रमुख अर्थशास्त्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक बसु ने बताया कि उनके आकलन के अनुसार भारत की रफ्तार वर्ष 2016 और 2017 में चीन को कड़ी टक्कर देगी। बसु विश्व बैंक की ग्लोबल आउटलुक रिपोर्ट का हालिया अंक जारी करने के बाद मंगलवार को एक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन की विकास दर ऊंची बनी रहेगी, लेकिन वह धीरे-धीरे घटने लगेगी। साल 2016 में ड्रैगन की यह रफ्तार सात पर आएगी, फिर 2017 में 6.9 पर पहुंच जाएगी। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2016 व 2017 के लिए भारत की विकास दर 7-7 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान जताया है। बसु ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने का फायदा भारत और चीन दोनों को होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।