विदेश में कमजोरी के बीच मौजूदा ऊंचे स्तर पर निवेशकों ने सोने में लिवाली से हाथ खींचकर रखे। इससे स्थानीय सराफा बाजार में गुरुवार को यह पीली धातु 230 रुपये टूटकर 27 हजार 320 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। इसी प्रकार औद्योगिक यूनिटों व सिक्का निर्माताओं का खरीदारी समर्थन न पाकर चांदी भी 520 रुपये लुढ़क गई। यह सफेद धातु 37 हजार 280 रुपये प्रति किलो हो गई। रुपये की मजबूती ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया। इसके कारण सोने का आयात सस्ता हुआ। यहां सोना आभूषण के भाव 230 रुपये कमजोर होकर 27 हजार 120 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 23 हजार 850 रुपये पर यथावत रही। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 230 रुपये के नुकसान में 37 हजार 300 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का पिछले स्तर 61000-62000 रुपये प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।