अगले वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 6.5 फीसद की दर से बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में भी इसी दर से वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है। रेटिंग फर्म इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च ने यह अनुमान व्यक्त किया है। इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद वृद्दि दर 6.5 फीसद रहेगा जो औद्योगिक क्षेत्र के अनुमानित विकास दर 6.5 फीसद पर आधारित है। मार्च 2015 में समाप्त हो रहे इस वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 5.6 फीसद से कुछ अधिक रहने का अनुमान है। इसी दौरान औद्योगिक सेक्टर में 3.6 फीसद की दर से वृद्धि का अनुमान है। एजेंसी का मानना है कि पिछले बजट में औद्योगिक और इंफ्रा स्ट्रक्चरल सेक्टर की वृद्धि में तेजी लाने के लिए कई घोषणाएं की गई। इन क्षेत्रों के लिए इस बजट में भी और घोषणाएं होने की संभावना है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।