संकटग्रस्त बजट एयरलाइन स्पाइसजेट के पूर्व प्रमोटर अजय सिंह ने सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की हिस्सेदारी खरीद स्वामित्व व प्रबंधन हासिल कर लिया है। अजय ने मारन व उनकी फर्म काल एयरवेज से 53.5 फीसद इक्विटी 500 करोड़ रुपये में खरीदी है। इसी के साथ स्पाइसजेट में अजय की हिस्सेदारी 4.5 से बढ़कर 58 फीसद हो गई है। वैसे सन गु्रप अब भी 10 फीसद वारंट के परिवर्तन के जरिये एयरलाइन में 80 करोड़ का निवेश करेगा। इस खबर के साथ स्पाइसजेट का शेयर 55 पैसे बढ़कर 18.65 रुपये पर बंद हुआ। फिलहाल स्पाइसजेट का बाजार पूंजीकरण करीब 1,000 करोड़ रुपये है। स्पाइसजेट की ओर से जारी बयान के मुताबिक, श्इसी के साथ बोर्ड ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह इस निर्णय के बारे में विमानन मंत्रालय को सूचित करते हुए आवेदन करे। स्पाइसजेट लिमिटेड के पुनर्गठन, स्वामित्व व प्रबंधकीय नियंत्रण में परिवर्तन तथा पुनरुद्धार के बारे में अन्य सभी आवश्यक व उपयुक्त कदम उठाए।श् सन ग्रुप के सीएफओ एसएल नारायण ने कहा कि ग्रुप अपनी पूरी 53.5 फीसद इक्विटी अजय सिंह को ट्रांसफर करेगा। मगर वारंट कन्वर्जन के जरिये एयरलाइन में सन ग्रुप एक छोटा निवेशक (10 फीसद) बना रहेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।