फिर सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, आठ माह में दसवीं बार कटौती
(India)
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम दो रूपये 42 पैसे प्रति लीटर और डीजल की दो रूपए 25 पैसे प्रति लीटर घटाने की घोषणा की है। इससे पहले दिन में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रूपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में यह लगातार चैथी बार बढ़ोतरी है। तेल विपणन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों के आधार पर हर पखवाडे पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा कर इनमें बदलाव करती हैं। सरकार ने पिछले साल 18 अक्टूबर को डीजल के दाम नियंत्रण मुक्त कर दिये थे। इसके बाद से डीजल की कीमतों में यह पांचवीं बार कमी की गई है। पेट्रोल को जून 2012 में ही सरकारी नियंत्रण से अलग कर दिया गया था। पिछले साल अगस्त से पेट्रोल की कीमत में यह नौवीं बार कटौती की गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।