बैंक कर्मचारी संगठनों की हड़ताल टली
(India)
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी संगठनों ने 21 जनवरी से प्रस्तावित चार दिन की हड़ताल टाल दी है। बैंक प्रबंधन ने वेतन वृद्धि संबंधी मामलों को फरवरी की शुरुआत तक सुलझाने का आश्वासन दिया है जिसके बाद कमर्चारी संगठनों ने हड़ताल टालने का फैसला किया । यूनाइटेड फोरम और बैंक यूनियन्स के संयोजक एम वी मुरली ने कहा, ‘चार दिन की हड़ताल टाल दी गयी है क्योंकि आईबीए ने फरवरी के पहले सप्ताह तक वेतन मुद्दे के समाधान का आश्वासन दिया है.’ इससे पहले, दिन में कर्मचारी संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग लंबे समय से अटके होने और इस मामले में केंद्र सरकार के ‘अड़ियल रुख’ के विरोध में 21 जनवरी से चार दिन की हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।