2016 तक चीन से ज्यादा होगी भारत की विकास दर
(India)
भारत 2016 तक विकास दर के मामले में चीन को पछाड़ देगा। इस वर्ष भारत का विकास दर 6.3 फीसद रहने की संभावना है और 2016 में यह 6.5 फीसद हो जाएगा। वहीं चीन का उस समय विकास दर 6.3 फीसद रहने का अनुमान है। यह बात अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आइएमएफ) ने कही। आइएमएफ ने हालांकि नई सरकार के सुधारों को उम्मीद जगाने वाला बताया लेकिन कहा कि इनका कार्यान्वयन अहम होगा। आइएमएफ द्वारा जारी मंगलवार को जारी वैश्विक आर्थिक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की वृद्धि दर 2014 में 5.8 फीसद, जबकि चीन की वृद्धि दर 7.4 फीसद रही। इससे पहले 2013 में भारत की वृद्धि दर पांच प्रतिशत जबकि चीन की 7.8 प्रतिशत थी। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 में भारत की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत और 2016 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया जा रहा है और यही वह साल होगा जब भारत की वृद्धि दर चीन की अनुमानित वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत से ऊपर निकल जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।