पांच माह के उच्चतम स्तर पर आया सोना
(India)


विदेश में तेजी के बीच शादी के सीजन की लिवाली से सोने में बुधवार को लगातार पांचवे सत्र में बढ़त दर्ज हुई। स्थानीय सराफा बाजार में पीली धातु इस दिन 320 रुपये चमककर पांच माह के ऊंचे स्तर 28 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुई। इन पांच सत्रों में यह धातु 1180 रुपये चढ़ चुकी है। इसी तरह औद्योगिक यूनिटों व सिक्का निर्माताओं की खरीदारी का समर्थन पाकर चांदी 950 रुपये की छलांग लगाकर फिर से चालीस हजारी हो गई। इस दिन यह 40 हजार 150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बीते दिन भी इस धातु में 100 रुपये का सुधार दर्ज हुआ था। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना चढ़कर 1303.63 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी दो फीसद बढ़कर 18.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। घरेलू बाजार पर भी इसका असर पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 320 रुपये भड़ककर 28 हजार 300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।