तीन साल से ज्यादा के एफडी हो सकते हैं टैक्स फ्री
(India)
सरकार 3 साल से ज्यादा के बैंक डिपॉजिट को टैक्स फ्री बना सकती है। इसके अलावा बैंकिंग इंडस्ट्री इंडिविजुअल्स की तरह ही कंपनियों के लिए टैक्स स्लैब को लेकर सरकार के पास लॉबीइंग कर रही है। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, सरकार उसके इस प्रपोजल पर विचार कर सकती है और तीन साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर टैक्स रिबेट की इजाजत दी जा सकती है। मीटिंग में मौजूद सूत्र ने बताया, प्री-बजट मीटिंग में यह राय बनी कि कम मच्योरिटी वाले फिक्स्ड डिपॉजिट को टैक्स बेनेफिट दिया जाना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।