6 फरवरी को हो सकती है नीति आयोग की पहली बैठक
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नवगठित नीति आयोग की पहली बैठक 6 फरवरी को हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पीएम नीति आयोग के कामकाज तय करने के संबंध में विचार विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री इसके एक दिन बाद नीति आयोग की गवर्निग काउंसिल की बैठक करेंगे। जिसमें राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी शामिल होंगे। सरकार ने एक जनवरी को नीति आयोग यानी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिग इंडिया की स्थापना की घोषणा की थी। नीति आयोग ने योजना आयोग का स्थान लिया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले नीति आयोग की गवर्निग काउंसिल में राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि नीति आयोग की बैठक के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आयोग की भूमिका क्या होगी और यह किस तरह कार्य करेगा। नीति आयोग के 13 सूत्रीय उद्देश्य तो सरकार ने जारी कर दिए हैं, लेकिन इसके अधिकार और शक्तियों के संबंध में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।