सोने-चांदी में गिरावट
(India)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के बीच मौजूदा ऊंचे स्तर पर निवेशकों ने कीमती धातुओं में लिवाली से हाथ खींचकर रखे। इससे स्थानीय सराफा बाजार में मंगलवार को सोने में 100 रुपये की गिरावट आई। यह पीली धातु इस दिन 28 हजार 300 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। औद्योगिक यूनिटों से मांग के अभाव में चांदी भी 635 रुपये लुढ़ककर 39 हजार 400 रुपये प्रति किलो हो गई। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.7 फीसद टूटकर 1272.44 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.4 फीसद फिसलकर 17.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। घरेलू बाजार पर भी इसका असर पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 100 रुपये घटकर 28 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।