स्पाइस जेट भी कम किराये की दौड़ में; 5 लाख सीटों की बुकिंग आज से,
(India) किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने 'सुपर सेल' को लॉन्‍च करते हुए 5 लाख सीटों का ऑफर दिया है। इन सीटों के लिए किराये की शुरुआत 1,499 (सभी शुल्‍क सहित) रुपये से की गई है। स्‍पाइसजेट ने यात्रियों को लुभाने और हवाई यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनजर यह ऑफर दिया है। स्पाइसजेट घरेलू बाजार में कम किराए की दौड़ में शामिल हो गई और उसने सीमित अवधि के लिए पांच लाख सीटों की बुकिंग शुरू की है जिनकी कीमत 1,499 रुपये से शुरू होगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।