सरकार ने बहुप्रतीक्षित बिग टिकट विनिवेश की शुरुआत कर दी है। इसी महीने की 30 तारीख को कोल इंडिया में पांच फीसद इक्विटी हिस्सेदारी की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये होगी। पांच फीसद अतिरिक्त इक्विटी को बेचने का विकल्प रहेगा। कोल इंडिया (सीआइएल) के शेयर की मौजूदा कीमत के लिहाज से 10 फीसद इक्विटी के विनिवेश से सरकार को 24,000 करोड़ रुपये की राशि मिलने की उम्मीद है। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई सूचना के मुताबिक कोल इंडिया का इश्यू 30 जनवरी को खुलेगा। उसी दिन साढ़े तीन बजे बंद हो जाएगा। इश्यू का 20 फीसद हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। कंपनी के शेयर की आधार कीमत की घोषणा गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार बंद होने के बाद की जाएगी। बुधवार को कंपनी का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 385 रुपये पर बंद हुआ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।