1,500 करोड़ रुपये जुटाएगाी स्पाइसजेट
(India)

स्पाइसजेट के निदेशक मंडल ने मारन को कंपनी में 58.46 फीसद हिस्सेदारी अजय सिंह को बेचने की अनुमति दे दी। बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने मारन परिवार को प्रतिभूतियां जारी कर एवं गैर परिवर्तनीय तरजीही शेयर जारी कर 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। मारन कंपनी के प्रवर्तकों में से एक हैं और वह कंपनी के निदेशक मंडल से बाहर निकलेंगे। स्पाइसजेट के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को हुई अपनी बैठक में प्रवर्तक समूह, मारन परिवार की संपूर्ण 58.46 फीसद हिस्सेदारी अजय सिंह को बेचने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया। संकटग्रस्त एयरलाइन 1,000 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 37.5 लाख गैर परिवर्तनीय विमोच्य तरजीही शेयर कलानिधि मारन या कल एयरवेज या दोनों को तरजीही आधार पर जारी करेगी। कंपनी को मूल प्रवर्तक सिंह से इस महीने की शुरुआत में निवेश का आश्वासन प्राप्त हुआ है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।