गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 104 रूपए सस्ता
(India)
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई गिरावट से रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर में 104 रूपए की भारी कमी हुई है । तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर पहले के 708.50 रूपए की तुलना में 103.50 रूपए घटकर 605 रूपए का मिलेगा। पिछले साल अगस्त से इसकी कीमत में लगातार आठवीं बार गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2014 की तुलना में यह आधी से भी कम कीमत का रह गया है। पिछले साल जनवरी में इसका दाम 1241 रूपए था। इस प्रकार एक साल के दौरान इसके दाम 636 रूपए कम हुए हैं..

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।