रिलायंस इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला ग्रुप, एयरटेल और फ्यूचर ग्रुप समेत देश के दिग्गज उद्योग घराने पेमेंट बैंक लाइसेंस के लिए दौड़ में शामिल हो गए हैं। जबकि कई फर्मो ने छोटे वित्तीय बैंक बनाने के लिए आवेदन किया है। दोनों ही प्रकार के विशेष बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की मियाद सोमवार को खत्म हो गई। इन आवेदनों पर भारतीय रिजर्व बैंक अंतिम फैसला करेगा। पहले आवेदन के लिए रिजर्व बैंक ने 16 जनवरी अंतिम तारीख मुकर्रर की थी। लेकिन आवेदकों की मांग के बाद में इसे बढ़ाकर दो फरवरी कर दिया गया था। छोटे वित्तीय बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस, यूएई एक्सचेंज इंडिया, दीवान हाउसिंग फाइनेंस और एसई इंवेस्टमेंट्स शामिल हैं। रिजर्व बैंक ने बैंकों की इन दो श्रेणियों की पेशकश वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के साथ बचत की आदत प्रोत्साहित करने की खातिर की थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।