दिल्ली चुनाव के चार दिन पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर गिरावट हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल 2 रुपए 42 पैसे और डीजल 2 रुपए 25 पैसे रुपए प्रति लीटर सस्ता किया है। मंगलवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की घोषणा की। जिसके बाद आधी रात से ये लागू हो गई। कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम घट कर 56 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल 48 रुपए 26 पैसे से घटकर 46 रुपए एक पैसे प्रति लीटर हो गया। अगस्त के बाद पेट्रोल कीमतों में ये लगातार दसवीं कटौती है। वहीं डीजल कीमतों में अक्टूबर से छठी कटौती है। इस कटौती के बावजूद पेट्रोल का दाम विमान ईंधन एटीएफ से अधिक ही है। जो अधिक बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन होता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।