सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी यूनियनों ने देशभर के बैंको से 25 से 28 फरवरी तक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। हड़ताल की घोषणा के बाद महीने के आखिरी हफ्ते में केवल दो दिन ही बैंक खुले रहेंगे। चार दिन की हड़ताल के बाद पांचवां दिन रविवार होने के कारण छुट्टी है। वेतनमान वृद्धि के बारे में इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) की पेशकश से अंसतुष्ट सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। आइबीए ने वेतनमान में बढोतरी की अपनी पेशकश को 11 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत और आज 13 प्रतिशत किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के समन्वयक एम वी मुरली ने बताया कि आईबीए ने आज वेतनवृद्धि में सिर्फ आधा प्रतिशत सुधार कर इसे 13 प्रतिशत किया जो कि हमारे लिए अस्वीकार्य है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।