भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि महंगाई अब भी चिंता का विषय है। राजन ने यह बयान ताजातरीन मौद्रिक नीति समीक्षा में दरों को पुराने स्तर पर बरकरार रखने के एक दिन बाद दिया है। विश्लेषकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में राजन ने कहा, हम महंगाई को लेकर अब भी चिंतित हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि दुनिया भर में कीमत घटने के रुझान के कारण रिजर्व बैंक को मौद्रिक नीति में नरमी लाने में थोड़ी सुविधा हासिल हुई है। दिसंबर 2014 में उपभोक्ता महंगाई दर घटकर पांच फीसदी दर्ज की गई, जो दिसंबर 2013 में 9.87 फीसदी थी। दिसंबर की उपभोक्ता महंगाई दर हालांकि नवंबर 2014 की 4.4 फीसदी के रेकॉर्ड निचले स्तर से अधिक थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।