भारती एयरटेल का मुनाफा बढ़ा
(India)
वैश्विक टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, भारती एयरटेल ने बुधवार को कहा कि उसका कॉन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2014-15 की तीसरी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 135.4 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कॉन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1,436 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 610.2 करोड़ रुपये था। कंपनी की समेकित आय आलोच्य अवधि में 23,217 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की समेकित आय 21,939 करोड़ रुपये से 5.8 फीसदी अधिक है। एयरटेल का कारोबार अफ्रीका के 17 देशों में फैला हुआ है। आलोच्य अवधि में भारत में कंपनी की आय 12.6 फीसदी बढ़ी। इस दौरान अफ्रीकी कारोबार की आय स्थानीय मुद्रा में 3.9 फीसदी बढ़ी, लेकिन डॉलर के मजबूत हो जाने के कारण डॉलर राशि में अफ्रीकी कारोबार की आय 5.3 फीसदी कम दर्ज की गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।