सड़कों पर खर्च होगा ईपीएफओ का पैसा
(India)
मोदी सरकार जल्द ही आम लोगों के मेहनत का पैसा सड़क बनाने में खर्च करने जा रही है। आपने पेंशन की जो रकम ईपीएफओ में जमा है। सरकार उसे राजमार्ग विकास कार्यक्रम पर खर्च करने की योजना बना रही है। गुरुवार को दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इसके संकेत दिए। वही वित्त मंत्रालय ने पेंशन फंड निवेश के नियमों में संशोधन किया है। इस संशोधन से नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया को ईपीएफओ से कर्ज लेने की अनुमति मिल जाएगी। जिससे एनडीए सरकार की योजना के तहत हर दिन तीस किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया जा सकेगा और इसके लिए आवश्यक एक दशमलव आठ लाख करोड़ का खर्च जुटाया जा सकेगा। अब राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस प्रकार के निवेश का मार्ग प्रशस्त करने के लिए वित्त, श्रम और राजमार्ग सचिवों एवं सेंट्रल प्रविडेंट फंड कमिशनर के.के.जालान समेत टॉप ब्यूरोक्रेट्स के साथ मीटिंग करेंगे। उम्मीद है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली इस महीने के अंत में अपने बजट में इस संबंध में घोषणा भी कर सकते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।