सहारा प्रमुख सुब्रत राय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी जमानत के लिए धन जुटाने संबंधी समूह की कोशिशों के बीच मामले ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है। बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) ने इस बात से इन्कार किया है कि वह समूह के लिए बैंकर की भूमिका निभा रहा है। जबकि, सहारा समूह की ओर से बताया गया था कि अमेरिकी निवेश फर्म मिराच कैपिटल की ओर से दो अरब डॉलर के सौदे में बीओएफए बैंकर की भूमिका में है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम किसी भी तरह से इस लेनदेन के साथ नहीं जुड़े हैं।’ बैंक ने यह बात ऐसे समय कही है जब कि सहारा समूह ने कहा था कि सुब्रत राय को जमानत पर छुड़ाने के लिए उसका मिराच कैपिटल समूह के साथ विदेशी संपत्तियों की बिक्री का सौदा हो चुका है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।